विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना हैः कुमार गौरव सिन्हा

धीरज ।

गयाः अपने पूरे परिवार को हमेशा पर्यावरण के प्रति जागरुक रखने वाले उद्योगपति अशोक कुमार लाल ने अपने पूरे परिवार को इस प्रकार इसके लिए प्रेरित किया है कि इनका पूरा परिवार किसी भी आयोजन पर दर्जनों पेड़ लगाकर अपने उत्सव को मनाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गया एयरपोर्ट के समीप अशोक कुमार ने अपने पुत्र सह युवा जदयू नेता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा के साथ मिलकर दर्जनों पौधारोपण किया। इस मौके पर अशोक कुमार लाल ने कहा कि हमारा बचपन हमेशा से प्राकृति की गोद में गुजरा है, इसलिए मैं हमेशा अपने परिवार के अलावे लोगों को भी हर किसी आयोजन पर पौधारोपण के लिए तन-मन-धन से सहयोग भी करता हूं।
वहीं युवा जदयू नेता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने पौधारोपण करने के बाद विश्व पर्यावरण दिवस पर बताया कि हर साल पांच जून को विश्वक पर्यावरण दिवस के रुप में मनाया जाता है। ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। लोगों को पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना है, साथ ही लोगों को इससे निपटने के लिए कदम उठाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। श्री सिन्हा ने आगे कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से बिहार की सत्ता संभाली उस समय यहां का हरित आवरण क्षेत्र 9 था लेकिन पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहार में लगभग 22 करोड़ पौधारोपण करवाकर 15 प्रतिशत हरित आवरण क्षेत्र हो गया है, आज उसी का नतीजा है कि समयानुकूल वर्षा होती है। फसल का सही समय पर उत्पादन हो रहा है। पौधारोपण होने से पर्यावरण में बहुत कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून 1972 को पहली बार पर्यावरण दिवस मनाया था। इसके बाद से हर साल दुनियाभर में पांच जून को विश्व1 पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस के लिए प्रतिवर्ष एक खास थीम होती है, जिसके अनुसार यह मनाया जाता है। इस बार की थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है। दुनिया में लगातार प्रदूषण का स्तीर बढ़ रहा है। इसी बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति पर खतरा बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई, जिससे लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए और प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जा सके। प्रदूषण के बढ़ते दुष्प्रभाव को कंट्रोल करने में भी सभी के सहयोग की जरूरत है, प्रदूषण कम होगा तो पर्यावरण भी शुद्ध होगा, जिसका समाज के सभी लोगों को फायदा मिलेगा। पेड़- पौधे जीवन के आधार हैं। हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए पौधारोपण हर हाल में करना होगा। पर्यावरण संरक्षण बहुत जरुरी है।