विद्या भारती खेल के माध्यम से साधनहीन छात्रों को भी स्वाबलंबी बनाना चाहती है -प्रदीप कुमार कुशवाहा

संतोष कुमार ।

(मुंगेर, 26 सितंबर 2024) विद्या भारती दक्षिण बिहार के द्वारा आज 250 सेवा केन्द्र चलाए जा रहे हैं जिसमें जंगलों, झुग्गी-झोपड़ियों, गिरिकंदराओं एवं सेवा बस्तियों में रहने वाले छात्र-छात्राएं निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन संस्कार केन्द्रों के बच्चे भी आज इस खेल में भाग ले रहे हैं और गोल्ड मेडल प्राप्त कर रहे हैं। यही छात्र भविष्य के पी0 टी0 उषा, हीमा दास, साईना नेहवाल और सचिन तेदुंलकर बनेंगे। उक्त बातें 35वें प्रांतीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल प्रारंभ होने पर भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कही।
मौके पर उपस्थित विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव सह कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार ने कहा कि दूसरे दिन का खेल जे0 एस0 ए0 ग्राउंड, जमालपुर में 3000 मीटर के दौड़ के साथ शुरू हुआ। प्रतिभागी काफी उत्साहित थे। सभी खिलाड़ी पूरी ऊर्जा से जीत को अपने नाम करने में जुटे थे। आज खेल के साथ-साथ खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया। जिसमें बिहार के गौरव पर नृत्य नाटिका गणेश वंदना, दुर्गा वंदना, मीरा भजन पर कत्थक नृत्य, कलात्मक योग प्रदर्शन आदि किया गया जिसे दर्शकों ने करतल ध्वनि से सराहा।

35वाँ प्रांतीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता के अब तक के परिणाम –
400 मी0 दौड़ में औरंगाबाद की रिया राज प्रथम, मुंगेर की रानी कुमारी द्वितीय एवं राजगीर की तन्नु प्रिया ने तृतीय स्थान। शॉट पुट अंडर 11 में पटना के मयंक सिंह प्रथम, पुरानीगंज, मुंगेर के अजय मुर्मू द्वितीय एवं भागलपुर के लव जनक ने तृतीय स्थान। लॉन्ग जम्प के अंडर 19 में राजगीर के विकास कुमार प्रथम, पुरानीगंज, मुंगेर के कृष्णम गौतम द्वितीय एवं औरंगाबाद के रितेश कुमार ने तृतीय स्थान।
400 मी0 दौड़ अंडर 19 बालक में पुरानीगंज, मुंगेर के अंकित कुमार प्रथम, औरंगाबाद के गौतम कुमार द्वितीय एवं राजगीर के अक्षत कुमार ने तृतीय स्थान। 400 मी0 दौड़ अंडर 19 बालिका में राजगीर की दिव्या ज्योति प्रथम, औरंगाबाद की सुभी प्रिया द्वितीय एवं भागलपुर की प्राची प्रिया तृतीय स्थान। 100 मी0 दौड़ अंडर 19 बालक में औरंगाबाद के सार्थक कुमार प्रथम, पुरानीगंज, मुंगेर के अमृत राज सिंह द्वितीय एवं भागलपुर के आशीष कुमार तृतीय स्थान। 100 मी0 दौड़ अंडर 19 बालिका में राजगीर की दिव्या ज्योति प्रथम, औरंगाबाद की आस्था कुमारी द्वितीय एवं पुरानीगंज, मुंगेर की श्रुति मिश्रा तृतीय स्थान। शॉट पुट के़ अंडर 11 बालिका में राजगीर की जिया भारती प्रथम, भागलपुर की अराध्या राज द्वितीय एवं सादीपुर मुंगेर की श्रेया राज तृतीय। संचलन में रोहतास विभाग प्रथम, भोजपुर विभाग द्वितीय एवं मुंगेर विभाग तृतीय स्थान पर रहा। लान्ग जम्प के़ अंडर 19 बालिका में औरंगाबाद की अमीशा कुमारी प्रथम, राजगीर की रौशनी रानी द्वितीय, एवं भागलपुर की प्राची प्रिया तृतीय।लॉन्ग जम्प के अंडर 14 बालक में पटना के रौशन कुमार, मोहनिया के मृत्युंजय कुमार उपाध्याय द्वितीय एवं राजगीर के आर्यन आदर्श तृतीय स्थान। शॉट पुट के़ अंडर 14 बालिका में बाढ़ की प्रतिज्ञा कुमारी प्रथम, दौलतपुर जमालपुर की अराध्या सिंह द्वितीय एवं औरंगाबाद की अंचल राज तृतीय। लॉन्ग जम्प के अंडर 11 बालक में पुरानीगंज, मुंगेर के अजय मुर्मू ने प्रथम, राजगीर के उत्सव कुमार द्वितीय एवं पटना के मयंक सिंह तृतीय 3000 मी0 दौड़ अंडर 19 बालक में पुरानीगंज, मुंगेर के अपूर्व सुमन प्रथम, राजगीर के आनंद कुमार द्वितीय।3000 मी0 दौड़ अंडर 19 बालिका में औरंगाबाद की खुशी कुमारी प्रथम, राजगीर की तृप्ति शाल्या द्वितीय।3000 मी0 दौड़ अंडर 17 बालक में राजगीर के सत्यम कुमार प्रथम, बाढ़ के रविन कुमार द्वितीय एवं रामगढ़ के रौशन यादव तृतीय।
3000 मी0 दौड़ अंडर 17 बालिका में औरंगाबाद की रिया राज प्रथम, पुरानीगंज, मुंगेर की अंजलि सिंह द्वितीय एवं पटना की स्नेहा कुमारी तृतीय।

You may have missed