भाजपा टिकारी दक्षिणी मंडल के सदस्यों ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में मनाया अंत्योदय दिवस

विश्वनाथ आनंद ।
टिकारी( बिहार)-भारतीय जानता पार्टी टिकारी दक्षिणी मंडल की ओर से हर बूथ पर जनसंघ के संस्थापक सदस्य में एक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती समारोह के क्रम में बूथ संख्या 261ग्राम बाजितपुर कला , बेनीपुर में श्री सुरेन्द्र सिंह की आवास पर मंडल अध्यक्ष अनिल पासवान की अध्यक्षता में अंत्योदय दिवस के रूप में आहूत किया गया। इस जयंती कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शिवबल्लभ मिश्र ने किया। लोगो ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया।

उनकी गाथा का चर्चा करते हुए कहा की उनको कहना था की हर भारतीय को जो अंतिम पायदान पर है उस तक विकास की किरणे पहुंचे जिसका साकार प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिखती नजर आ रही है।हर बूथ पर कार्यक्रम के तहत दक्षणी मंडल अंतर्गत पार्टी की सदस्यता भी नमो एप के माध्यम से दिया गया। इस बीच बूथ संख्या 261पर घर घर जाकर लोगो को सदस्यता दिलवाया गया। महामंत्री शिवबल्लभ मिश्र ने दर्जनों लोगो की सदस्यता करवाया।सदस्यता ग्रहण करने वाले में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अरूण कुमार सिंह, रामाश्रय सिंह, सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, सहित महिला, युवा की संख्या रही। लोगो में अति उल्लास व खुशी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण पर देखा गया। लोगो ने राष्ट्र व्यापी सदस्यता भारत की समृद्धि और विकसित भारत हेतु कृत संकल्पित भी हुए और मोदी जी के प्रति धन्यवाद भी दिया। मौके पर बूथ अध्यक्ष सह किसान मोर्चा महामंत्री रामचंद्र सिंह, सोनम देवी, अंकुश कुमार, प्रवेश सिंह, चुनूं सिंह, रविन्द्र पासवान, राजकुमार राम, धर्मेश सिंह आदि उपस्थित रहे। इस बीच लोगो ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय अमर रहे, भारत माता कि जय, वंदे मातरम्,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद, दिलीप जायसवाल जिंदाबाद, प्रेम प्रकाश जिंदाबाद, की नारा बुलंद किया।

You may have missed