भाजपा महामंत्री शिवबल्लभ मिश्र की पूज्य पिता प्रधान सहायक रहे स्व रामजी प्रसाद मिश्र की मनाई गई 13वी पुण्यतिथि समारोह

विश्वनाथ आनंद ।
टिकारी( बिहार)- भाद्र पद के शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को टिकारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम बेनीपुर निवासी प्रधान सहायक रहे स्व रामजी प्रसाद मिश्र की 13वी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। दिवाकाल में स्व मिश्र की तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। मालूम हो की स्व मिश्र की आकस्मिक निधन नवीनगर प्रखंड में प्रधान सहायक पद पर रहते हुए कार्यकाल में ही हो गया था। वे एक सरल मृदुभाषी व सामाजिक व्यक्ति थे। इस बीच लोगो ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर सामूहिक चर्चा करते हुए स्व रामजी प्रसाद मिश्र अमर रहे की नारा बुलंद किया। देर रात्रि तक गायन मंडली द्वारा रामायण में पुष्पवाटिका प्रसंग आधारित भक्ति संगीत गायन की प्रस्तुति करते नजर आए। इस बीच लोगो ने भक्ति संगीत में भजन, निर्गुण, आदि का एक पर एक प्रस्तुति पेश किया।

वाद्य यंत्रों में ढोलक झाल हरमोनियम की आवाज से वातावरण गूंजते रही। इस मौके पर स्व मिश्र के पुत्र नाजिर कृष्णबल्लभ मिश्र, शिवबल्लभ मिश्र, ब्रजेश कुमार मिश्र, पौत्र प्रकाश कुमार मिश्र, कृष कुमार, केशव कुमार सहित ग्रामीण क्षेत्र व गायन मंडली में देव प्रसाद मिश्र, बलिराम मिश्र, अमरेंद्र मिश्र, संजय मिश्र, मृत्युंजय मिश्र, अंशु मिश्र, लक्ष्मी पासवान, गोरेलाल पासवान, कृष्णा पासवान, सिद्धि पासवान, अमरेश यादव, मधेश्वर यादव, ओमप्रकाश यादव, रामदयाल यादव, जितेंद्र ठाकुर, रविन्द्र पासवान, रामू दास, राजकुमार राम, जितेंद्र सिंह, सिद्धेश्वर सिंह उर्फ गांधी जी, गोपी मिश्र, बिरजू साव सहित अन्य गणमान्य के साथ दर्जनों लोगो की मौजूदगी पाई गई।
इस बीच लोगो की मौजूदगी हेतु धन्यवाद ज्ञापन स्व मिश्र के पुत्र शिवबल्लभ मिश्र ने किया।