विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के द्वारा केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री को किया गया अभिनंदन- प्रदीप शर्मा

विश्वनाथ आनंद ।
गया(बिहार /झारखंड )-विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री माननीय श्री सतीश चंद्र दुबे जी का अभिनंदन सह सम्मान समारोह दिनांक 08.09.2024 दिन रविवार को समय संध्या 9.30 बजे से स्थान: होटल मनोहर रेसिडेंशि झण्डा चौक रामगढ़ के सभागार में दीप प्रज्वलित एवं स्वस्तिक वाचक मंत्र के साथ किया गया. उक्त अवसर पर केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री दुबे एवं विश्व ब्राह्मण संघ के नव मनोनीत झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा तथा विप्र फाउंडेशन के नव मनोनीत झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सी. ए. जय प्रकाश शर्मा एवं विश्व ब्राह्मण संघ के संरक्षक प्रकाश मिश्रा सभी चारो अतिथियों को बुके एवं माला पहनाकर तथा शोल ओढ़ाकर साथ में यादगार के रूप में भगवान परशुराम जी का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया .केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए हम हमेशा खड़े रहेंगे. प्रदीप शर्मा ने पूरे झारखंड खंड के सभी गोत्रों के ब्राह्मणों को एक माला में पिरोने के लिए संकल्प लिया है .तथा रामगढ़ मे भी जल्द अपने समाज की धर्मशाला का निर्माण हो इसके लिए संकल्प लिया है. वही जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज का झारखंड में सामूहिक विवाह होना चाहिए.

आशय की जानकारी संरक्षक नवीन पाठक एवं जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा ने संयुक्त रूप से दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने की, संचालन भूपेश मनी तिवारी ने किया, मुख्य रूप से विश्व ब्राह्मण संघ के संरक्षक नवीन पाठक , कृष्णा उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा, श्याम शर्मा, इला रानी पाठक, महेश मिश्रा, गोकुल शर्मा, कमल शर्मा ,अखिलेश पांडेय, रामभगत शर्मा, मनी तिवारी, एस. एन. तिवारी, अरविंद मिश्रा, सुशील शर्मा, आलोक झा, प्रकाश चंद व्यास, सुरेंद्र झा,कामेश्वर चौधरी, बालेश्वर जी, अशोक पांडेय, सागर भारती, अशोक गुप्ता, रवि प्रसाद, संदीप शर्मा, जितेंद्र जी, नीरज शर्मा, बृजेश दुबे , नवीन झा, के अंतिम में सर्व सम्मति से विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सी0 ए0 जय प्रकाश शर्मा ने विप्र फाउंडेशन रामगढ़ जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, महासचिव कमल शर्मा एवं कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा के नाम पर अंतिम मोहर लगाई, तथा सैकड़ो लोग कार्यक्रम में शामिल हुए. अंत में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया .

You may have missed