शुभ्रा त्रिपाठी ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के स्वीकृति दिए जाने पर प्रसन्नता जताई

विशाल वैभव ।

शुभ लाभ मसाला कंपनी की प्रबंध निर्देशिका शुभ्रा त्रिपाठी ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के स्वीकृति दिए जाने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इस निर्णय को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार जताया। इस मौके पर उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को बधाई भी दी।भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुभ्रा त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ग के कल्याण के बारे में सोचते हैं। यूपीएस कर्मचारियों को बहुत बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले से आने वाले समय में बड़े परिणाम सामने आएंगे, इस बड़े फैसले से कर्मचारियों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री सभी वर्गों के लिए एक अभिभावक के रूप में काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि देशभर में इस योजना से 25 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के परिश्रम का उचित मुआवजा और उचित दाम देने का काम किया गया है। इसके लिए हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए मैडम त्रिपाठी ने कहा कि जीवन भर सरकारी काम करने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय पेंशन देना सरकार का बेहतरीन फैसला है। इस योजना से हर वर्ग का कर्मचारी खुश है।

उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत पेंशन की राशि रिटायरमेंट के पहले के 12 महीने के औसत बेसिक पे की 50 प्रतिशत होगी एवं न्यूनतम 25 वर्ष की सेवा करने वाले सभी कर्मचारी पेंशन के लिए पात्र होंगे। इसके लिए कर्मचारियों को अलग से अंशदान भी नहीं करना होगा। 10 साल से अधिक सेवा देने वाले सभी कर्मचारियों को न्यूनतम 10 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस योजना में सरकार ने अपना अंशदान बढ़ाकर ज्यादा लाभकारी बनाया है।

You may have missed