विस्तृत प्रदेश कार्य समिति में भाग लेने पहुंचीं मोतिहारी से बीजेपी महिला मोर्चा सदस्य शुभ्रा त्रिपाठी

विशाल वैभव ।

आज के इस विस्तृत प्रदेश कार्य समिति की बैठक एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित किया गया जिसमें बीजेपी महिला मोर्चा सदस्य सह बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह शुभ लाभ मसाला कंपनी की प्रबंध निर्देशिका शुभ्रा त्रिपाठी काफ़ी सक्रिय भूमिका में नजर आईं और सभी आए हुए अतिथियो को गेट नंबर 6 पर बीजेपी के द्वारा रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मौजुद दिखी इस दौरान मैडम त्रिपाठी ने सभी विस्तृत कार्य समिति में आए हुए सदस्यों को उनको बीजेपी किट वितरण किया। आज के इस कार्यक्रम में मैडम त्रिपाठी के साथ पुरी बीजेपी टीम नज़र आईं और मैडम त्रिपाठी ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं का अभिवादन और स्वगत भी किया।

इस दौरान मैडम त्रिपाठी ने कहा इस लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को लगभग 52 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ है जबकि लोकसभा चुनाव में बिहार की 243 सीटों में लगभग 175 विधानसभा सीटों पर एनडीए ने बढ़त बनाई जबकि राजद मात्र लगभग 32 सीटों पर ही आगे रही। मैडम त्रिपाठी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कॉन्ग्रेस दूसरे पार्टियों के सहारे चल रही है और 99 के चक्कर में फंस गई है। राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी उर्फ़ पप्पु तो ऐसे करते हैं जैसे लगता हैं कि कांग्रेस चुनाव जीत गई है। इंडी गठबंधन पुरी तरह से बिखर चुका है इनका अस्तित्व समाप्त हो गया है, इस दौरान मैडम त्रिपाठी ने पीएम मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत पुरी दुनिया में लगभग 15% आर्थिक योगदान दें रहा है जबकि कई देश से भारत का विकास दर काफ़ी आगे हैं।मैडम त्रिपाठी ने कहा इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, क्योंकि हम सभी महिलाएं का ये सपना है बिहार को विकसित बनाना क्योंकि विकसित बिहार विकसित भारत