बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य शुभ्रा त्रिपाठी ने दसवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की बिहार सहित देशवासियों को दिया शुभकामना

विशाल वैभव  ।

शुभ्रा त्रिपाठी ने भी अपने आवास पर सैकड़ों महिलाओं के साथ किया योग और इस दौरान मैडम त्रिपाठी ने कहा योग प्रणाली वैदिक काल से चला आ रहा है और योग हमारे तन और मन दोनों को संतुलित बनाकर शरीर में फुर्ती प्रदान करता है। इसलिए सभी को अपने जीवन के दैनिकचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। अपने योग के दौरान पूछे गए विपक्ष के सवाल पर मैडम त्रिपाठी ने कहा की योग तो सभी को करना चाहिए इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकीन अगर आज विपक्ष योग को लेकर राजनिति करता है तो ये उसकी गंदी मानसिकता है। साथ ही मैडम त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री की तारीफ़ करते हुए कहा की पीएम मोदी तीसरी बार देश के पीएम बने है और योग को लेकर जो उनका समर्पण भाव है उससे हमे सीखने की जरूरत है क्योंकि योग करने से आपका शरीर फिट रहता है।

नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह के बारे में पूछे जाने पर मैडम त्रिपाठी ने कहा की पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को धन्यवाद की नालंदा विश्वविद्यालय को जीवित किया है और देश विदेश से बच्चे आकार यहां ज्ञान अर्जित करेंगे और आशा है कि ऐसे ही पीएम मोदी और सीएम नीतिश कुमार के नेतृत्व में बिहार का पुरा विकास होगा। मैडम त्रिपाठी ने कहा की अब बिहार में महिलाएं डरती नहीं है क्योंकि 90 के दशक में महिलाओं को घर से निकलना मुश्किल होता था लेकीन आज महिलाएं सशक्त हो रही है और पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है और ये एनडीए की सरकार में ही संभव हो पाया है।