सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के पछ में डॉ. सुनील ने किया चुनावी जनसंपर्क

सुप्रीय सिंह ।
पटना। 7 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। बाकी 4 चरणों के लिए सभी पार्टियां जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगी हुई हैं। जेडीयू पूर्व प्रवक्ता डॉ.सुनील कुमार सिंह सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के पछ में आमी गांव में चुनावी जनसंपर्क किया। कहा कि वे लोग दिन रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं। वे हर सुख दुःख में सारण की जनता के साथ रहते हैं। सारण में 33000 करोड़ की योजनाएं चल रही। सिंह ने कहा कि एनडीए 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा। सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री रहेंगे। सिंह ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी चुनाव जीतते है,तो बिहार जीतते हैं।

बिहार जीतते हैं, तो देश जीतते हैं। इस बार भाजपा सारण में हैट्रिक लगाएगी। इसके साथ ही डॉ.सुनील ने ये भी कहा कि पूर्व हो चाहे पश्चिम हो, उत्तर हो या दक्षिण चारों तरफ पीएम मोदी को जनता का अपार समर्थन और प्यार मिल रहा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पीएम मोदी के साथ खड़ी हैं। इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए सिंह ने कहा कि गठबंधन के लोगों को पता है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे।
डॉ.सुनील कुमार सिंह
मोबाइल नंबर:-9334157640

You may have missed