भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल होने गया से कॉंग्रेस जन पूर्णिया रवाना

Dhiraj.

गया ।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज गया जंक्शन से 1:00 बजे दिन मे हटिया पूर्णिया कोर्ट एक्स्प्रेस से कॉंग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल होने, पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में राहुल गांधी जी को सुनने हेतु रवाना हुए। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, विनोद उपाध्याय, बाल्मीकि प्रसाद, श्रवण पासवान, आदि गया जंक्शन पर पार्टी झंडा एवं नारों की तख्तियां लेकर भारत जोड़ों न्याय यात्रा, न्याय का हक मिलने तक के नारों को बुलंद किया है। नेताओं ने कहा कि आज देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, ईमानदार, जनप्रिय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 11:00 बजे पश्चिम बंगाल से बिहार के किशनगंज में प्रवेश करने पर बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हज़ारों, हजार की संख्या मे लोगों ने भव्य स्वागत किया है। नेताओं ने कहा कि 30 जनवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित होने वाली महती जनसभा जिसमें लाखो, लाख की संख्या मे संपूर्ण बिहार के कॉंग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता, समर्थक भाग लेंगे।

नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा में युवा न्याय, भागीदारी न्याय, महिला न्याय, किसान न्याय, और श्रमिक न्याय पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। आज देश में बढ़ती हुई महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला, से आमजन त्राहि, त्राहि कर रहें हैं। किसानो को उनके उपज का दुगना मूल्य नहीं मिल रहा है, महिलाओ को आधी भागीदारी और सम्मान नहीं मिल रहा है, श्रमिकों को उचित मजदूरी नहीं मिल रही है नेताओं ने कहा कि संपूर्ण देश में राहुल गांधी ही विपक्ष की आवाज बनकर मोदी सरकार के गलत नीतियों एवं विफलताओं के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ों न्याय यात्रा बिहार की राजनीति को नई दिशा तथा कॉंग्रेस पार्टी में नए उर्जा का संचार होगा।