नामांकन वापसी के अंतिम दिन अखिलेश ने अध्यक्ष पद से लिया नामांकन वापस

चंद्रमोहन चौधरी.
सिद्धनाथ सिंह निर्विरोध होंगे व्यापार मंडल के अध्यक्ष,चौथी बार होंगे व्यापार मंडल के अध्यक्ष
बिक्रमगंज व्यापार मंडल चुनाव के नामांकन वापसी के अंतिम दिन एक अध्यक्ष और 7 प्रबंधकारिणी सदस्य पद से अपना नामांकन वापस लेने के उपरांत सिद्धनाथ सिंह उर्फ जवाहर निर्विरोध होंगे अध्यक्ष। इनके साथ सभी 7 प्रबंधकारणी सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि अध्यक्ष और सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब 30 जनवरी को होने वाले चुनाव प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं है। इसे स्थगित कर दिया गया है।

सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत का प्रमाण पत्र मुहैया कराया जाएगा। इस चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद से नामांकित प्रत्याशी अखिलेश सिंह सहित 7 प्रबंधकारिणी सदस्यों ने भी अपने पद से नाम वापस लेते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह उर्फ जवाहर सिंह को अपना भीष्म पितामह स्वरूप गुरु मानते हुए जीत का सरताज पहनाने की घोषणा कर उनका आर्शीवाद लिया। हालांकि चुनाव से पूर्व नामांकन उपरांत कुछ समय के लिए चुनाव की बजार गर्म जरूर थी। जिसके लिए सिद्धनाथ सिंह ने सभी व्यापार मंडल सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।