सावित्री बाई फुले नारी शक्ति की परिमूर्ति हैं,मुख्यमंत्री उनके सपनों को पुरा करने मे लगे है – जिला प्रवक्ता

धीरज ।

गया ।जदयू कार्यालय गया में नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले का जयंती धूम धाम से मनाया गया है।इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने कहा की सावित्री बाई फुले ने जो शिक्षा के क्षेत्र में काम किया है। देश को नई राह दिखाई है।उनके द्वारा किए कार्यों को हमेशा याद रखा जायेगा, सावित्री बाई फुले नारी शक्ति की परिमूर्ति है। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके सपनो को साकार करने में लगे हैं, बिहार में सरकारी नौकरी में 33% महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है और पंचायती राज्य एवं नगर निकाय चुनाव में 50% महिला को आरक्षण दिया है।

बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में एवम अन्य सेक्टरों में लगातार महिलाओं को मौका दिया जा रहा है। पटेल ने कहा की नीतीश कुमार 2024 में इंडिया गठबंधन का पीएम का उम्मीदवार होंगे और पीएम बनकर देश को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे।इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी डा0 आसिफ जफर, प्रदेश सचिव कुंडल वर्मा,जिला उपाध्यक्ष डा0 जितेंद्र दास, बबन चंद्रवंशी,अरविंद प्रियदर्शी, शंकर चौधरी ,वरिष्ठ नेता बीरेंद्र शर्मा, अरविंद वर्मा,जहागीर खान, पीतांबरा लोहड़े, श्रीकांत प्रसाद, दिवाकर कुमार, मो0 दानिश,अरुण पटेल अजीत शर्मा एवं पार्टी के कई लोग मौजूद थे।