बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय की कैलाशपति मिश्र सभागार में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न

विश्वनाथ आनंद .
पटना (बिहार )- बिहार प्रदेश भाजपा कार्यलय के कैलाशपति मिश्र सभागार में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक किया गया. बैठक में मोर्चा के पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष ने भाग लिया.बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पातेपुर विधायक लखेन्दर पासवान,ने किया. बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कैलाशपति मिश्र की 100 वां जयन्ती 5 अक्टूबर को बापू सभागार होना है, और इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी भाग लेंगे.

इस कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता की संख्या सबसे ज्यादा उपस्थित होंगे. बैठक में मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रवीण दास ताँती, उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, महामंत्री संजय दास, मिलन रजक,भोला भास्कर, आनन्द राम,भारती सुमन पासवान, कुवँर विजय पासवान, उमेश राम,ललित दास, सुनील दास, नरेश तुरी,सुनीता पासवान, राजकुमार पासवान, हरि बैठा, किरण देवी,ललित दास सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.