मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किए गए कार्यों को गांव गांव तक पहुंचाए- चंदन कुमार सिह

धीरज ।

गया ।वजीरगंज प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण मेहता के अध्यक्षता में जदयू का महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है।इस बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह शामिल हुए हैं। चंदन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किए गए कार्यों को गांव गांव तक पहुंचाना है, उन्होंने सभी साथी से कहा की वजीरगंज प्रखंड में संगठन काफी मजबूत है और इसमें सभी समाज का समन्वय है, उन्होंने यहां के संगठन और उपस्थिति को देखकर खुशी जाहिर किया है। चंदन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का समस्या को सुने और तत्काल सक्षम पदाधिकारी को फोन कर सभी समस्या को समाधान करने को कहा है।

सभी कार्यकर्ताओं ने चंदन कुमार सिंह का वजीरगंज आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए जोरदार स्वागत किया है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, बजरंगी सिंह, सीताराम सिंह, अक्षय शर्मा, अरविंद सिंह,सलाहकार समिति सदस्य बीरेंद्र शर्मा, अरुण राव, डुल सिंह, रिंकू सिंह, शंभू सिंह, दिनेश सिंह, मानपुर प्रखंड अध्यक्ष अजीत शर्मा,पंचायत अध्यक्ष भुनेशर दास, सुबोध कुमार, सतेंद्र राम, ओम प्रकाश भारती, शिवशंकर प्रसाद, बलीराम सिंह, उदय मांझी, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।