संत एस एन ग्लोबल में हिंदी दिवस पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन

चंद्रमोहन चौधरी।

बिक्रमगंज शहर के डुमरांव रोड स्थित संत एस एन ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ अंतराष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर कई प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल के निदेशक प्रकाश आनंद एवं प्राचार्या सुखविंदर कौर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान निदेशक ने हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा होने के साथ-साथ बहुत हद तक उत्तर और पश्चिमी भारत समेत अन्य देशों में सम्पर्क भाषा के रूप में प्रयोग में आती है। व्यावहारिक तौर पर हमने हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में बहुत पहले ही अंगीकृत और आत्मार्पित कर लिया था। निदेशक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी का जहां तक हो सके अधिक से अधिक प्रयोग करें। वहीं प्राचार्य सुखविंदर कौर ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है। लेकिन हमारे देश के अधिकांश नागरिकों के द्वारा इसे राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार किया गया है। हमारी सांस्कृतिक अम्बुधि हिंदी भाषा में ही मापी जा सकती है। इसके पहले कविता गान प्रतियोगिता, गीत, नाट्य झांसी की रानी कक्षा छः और सात के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई कार्यक्रम की सराहना लोगों द्वारा किया गया। इस अवसर पर निबंध लेखन, स्लोगन लेखन तथा कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करते हुए हिंदी दिवस को सार्थक किया। इस दौरान कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं द्वारा मुक्तिबोध की लंबी कविता ‘चांद का मुंह टेढ़ा ‘का सस्वर पाठ किया गया।