पूर्व मंत्री के रजौली आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

संतोष कुमार l

रजौली- बिहार सरकार पूर्व मंत्री,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक नंदकिशोर यादव का रजौली भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन के निजी आवास पर पहुंचने के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने अपने नेता का स्वागत अंगवस्त्र,माला एवं गुलदस्ता देकर किया।मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक,पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव अपने निजी कार्य हेतु पटना से हजारीबाग जाने के क्रम में रजौली में मेरे निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को फिर से एक मोदी सरकार का संकल्प दिलाया।साथ ही कार्यकर्ताओं को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नव वर्षों के कार्यकाल में गरीब कल्याणकारी योजनाएं और देश के हित मे लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के संबंध में आम-आवाम को घर-घर जाकर विस्तृत रूप से अवगत कराने का निवेदन किया।मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव रजौली मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद कुमार के पार-बाध स्थित निजी आवास पर कार्यकर्ताओं साथ भोजन किया।भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद कुमार ने अपने नेता का स्वागत अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर किया।पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने रजौली में गर्मजोशी से स्वागत एवं भोजन कराने हेतु मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता प्रमोद कुमार को बधाई शुभकामनाएं दिया।साथ ही समस्त रजौली भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दिया।भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार ने अपने नेता,पूर्व मंत्री के प्रति जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय रजौली के समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया।तहेदिल से अपने नेता के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय कुमार अधिवक्ता, मंडल महामंत्री संतोष वर्मा, पवन कुमार पांडेय, विमल राजवंशी,अमावां मंडल अध्यक्ष अजय सिंह,मेसकौर मंडल अध्यक्ष सुनील मिस्त्री,लौंद मंडल अध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, देवेन्द्र प्रसाद दीवान,मुसाफिर चौधरी,धनंजय कुमार धन्नू,सुनील कुमार,मानदेव तूरिया,अमन कुमार, ललन कुमार दिनकर, सीताराम प्रसाद,शंभू सिंह,संजय कुमार बंटी,रामस्वरूप यादव,महेश राय,जिला परिषद सदस्य सरोज राजवंशी, राजेश सिंह, नीरज कुमार मंटू,संजय चौधरी, नरेश वर्मा,मनोज बरहपूरिया,मिथिलेश राजवंशी,अशोक साव,रंजीत कुमार,विनोद आर्या,भोला राजवंशी सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।