बिहार सरकार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देते हुए कहा- बिहार जागेगा, तानाशा भागेगा ll

विश्वनाथ आनंद
टेकारी (गया बिहार )- टिकारी प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के तानाशाही रवैया के विरोध में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने संबोधन के दौरान कहा कि बिहार जागेगा तानाशाह भागेगा. भाजपा नेत्री श्रीमती सिंधु जैन ने कहा कि निरंकुश तानाशाही, हत्यारी बिहार सरकार के विरोध में एकदिवसीय धरना का आयोजन किया. जिसमें बिहार भाजपा के द्वारा दिनांक 13जुलाई 2023को पटना में शांति पूर्ण विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं निरंकुश सरकार ने लाठी चार्ज कराया था . जिसमें जहानाबाद के जिला महामंत्री स्व विजय कुमार सिंह की जान गई . और हजारों कार्यकर्ताओं को पुलिसिया डंडे से घायल कर दी गई . उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से स्व विजय सिंह अमर रहे की घोष किया गया. वही एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता टिकारी नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चौरसिया व संचालन महामंत्री टिकारी दक्षिणी मंडल शिवबल्लभ मिश्र ने किया . धरना के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गनौरी मांझी ने किया.एकदिवसीय धरना में सभी कार्यकर्ता एक स्वर से बिहार सरकार होश में आओ, नीतीश कुमार इस्तीफा दो, चाचा भतीजा की सरकार नहीं चलेगी की नारा बुलंद किया. वही अपने पक्ष में भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारत माता कि जय की नारा बुलंद करते नजर आए. धरना का संबोधन अध्यक्ष टिकारी दक्षिणी अनिल पासवान, ने किया . तथा धरना में उपस्थित होने वालों में उत्तरी कुंदन कुमार, जिला मंत्री भुवन मोहिनी, उतरी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री श्रीमती सिंधु जैन, महामंत्री प्रभाष आनंद, रमेश सिंह, राधेश्याम शर्मा, आईटी सेल सुमित शर्मा, नगर मंडल उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद रंजित कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक चौरसिया, दक्षिणी मंडल कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, संजीत यादव, महमन्ना पंचायत के शक्ति केंद्र प्रमुख नवीन पाण्डे, लाव शक्ति केंद्र प्रमुख मिथलेश सिंह, नोनी शक्ति केंद्र प्रमुख शतीश ठाकुर, आमाकुमां शक्ति केंद्र प्रमुख मृगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे .