लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष दिया धरना ll

चंद्रमोहन चौधरी, बिक्रमगंज

पटना में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में निकाले गए शांतिपूर्ण मार्च कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज से मौत एवं घायल करने के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। धरना स्थल पर एक सभा की गई। जिसकी अध्यक्षता नविनचंद साह ने किया। धरना स्थल पर सभा को पूर्व विधायक राजेश्वर राज, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद चौरसिया ने कहा कि बिहार की सरकार की बौखलाहट लाठीचार्ज की घटना से साफ नजर आती है। बिहार की जनता के हक की मांग को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता जब सड़क पर उतरते हैं तो उन पर सरकार के गुंडों द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया जाता है। जिसमें एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और कई कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गये, बिहार लोकतंत्र की जननी रही है, नीतीश कुमार ने लोकतंत्र का हत्या किया है। बिहार का इतिहास गवाह है जिसने लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया है। बिहार की जनता ने उसको खत्म कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी डरने वाले नहीं है। लाठी-डंडों वालों की सरकार नहीं चलने देंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। धरना कार्यक्रम में रितेश राज, अखिलेश पांडेय, मुन्ना पांडेय, बिनोद मिश्र, कुश पांडेय, अरूण मालाकार, मंसूर आलम, धनंजय सिंह, दिवाकर द्विवेदी, सत्येन्द्र पाठक सहित कई लोग शामिल थे।