राजद प्रदेश सचिव बने विनय कुशवाहा

मनोज कुमार ।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विनय कुशवाहा को राजद के प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।विदित है कि विनय कुशवाहा उपेंद्र कुशवाहा के साथ 15 सालों तक राजनीति मे साथ साथ रहे और काफी सक्रिय रूप से रालोसपा के निर्माण के साथ-साथ उपेंद्र कुशवाहा के काफी करीबी माने जाते थे लेकिन उपेंद्र कुशवाहा के राजनीतिक गलत निर्णय के कारण रालोसपा को छोड़कर 2021 में राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुए थे। विनय कुशवाहा सामाजिक न्याय का धरोहर गरीब गुरवो की आवाज राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री राजद के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के नीतियों में विश्वास कर राजद का दामन थामा था।
अर्थशास्त्र में स्नातक और ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त विनय कुशवाहा आम जनता के हित के लिए लंबे समय तक आंदोलन किया। गया में सेंट्रल यूनिवर्सिटी का स्थापना से लेकर आम जनता के हर मुद्दे को लेकर संघर्ष करके राजनीति में अपना मुकाम हासिल किया। उपेंद्र कुशवाहा के साथ विभिन्न बड़े पदों पर आसीन थे।
इनके मनोनयन पर राजद नेता जयप्रकाश शर्मा सत्येंद्र पांडे मनोज कुशवाहा पवन कुमार वर्मा पंकज यादव जितेंद्र वर्मा अजय कुमार वर्मा शिवकुमार प्रसाद कुशवाहा, केदार कुशवाहा, विक्रमादित्य सिंह कुशवाहा, मोहम्मद शाजली, छोटू पांडे चिंटू पांडे, राजेश कुशवाहा, कुमार शंभू प्रसाद अधिवक्ता आदि नेताओं ने बधाई दी है।

You may have missed