जहानाबाद नगर मंडल के सभी शक्ति केन्द्रों की बैठक आयोजित

रजनीश कुमार ।

जहानाबाद प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड को नगर मंडल के सभी शक्ति केंद्र बूथ स्थानों पर सुनी जाएगी। आज दिनांक 24 अप्रैल 23 को भाजपा नगर मंडल की बैठक स्थानीय मंगलम मैरिज हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने की बैठक में नगर में बनाए गए 8 शक्ति केंद्रों के सभी प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नगर मंडल में अधिक से अधिक स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण को सुनने एवं सुनने की व्यवस्था की जाएगी साथ ही साथ नगर में आदर्श बूथ पर भी मन की बात 100 लोगों के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है बैठक में जिला उपाध्यक्ष सोहन प्रसाद कक्कू शैलेश कुमार जिला महामंत्री अनिल ठाकुर मंडल प्रभारी मनोज पासवान मन के बाद विधानसभा प्रभारी महेंद्र शर्मा जिला मंत्री पुष्पा कश्यप गीता गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश केसरी पूर्व महामंत्री रवि चंद्रवंशी वार्ड पार्षद संतोष चंद्रवंशी रणजीत सिंह राजपूत दामोदर प्रसाद केसरी नंदन रवि केसरी अमृत वर्मा वार्ड पार्षद रोशन कुमार विजय साहू आदि कई कार्यकर्ता शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।