विप्र फाउंडेशन व विश्व ब्राह्मण संघ के संयुक्त तत्वाधान ब्लड डोनेशन कैम्प संपन्न

विश्वनाथ आनंद ।
गया ( बिहार /झारखंड )- रामगढ झारखंड,विप्र फाउंडेशन व विश्व ब्राह्मण संघ रामगढ, झारखंड के तत्वधान में दिन रविवार को ब्लड डोनेशन कैम्प होटल मनोहर रेसीडेंसी झण्डा चौक स्थित रामगढ केन्ट झारखंड मे समय सुबह 10.00 बजे से शाम 4 बजे आयोजित किया गया .मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश के ,भारतीय खाद्य निगम एफ सी आई सलाहकार माननीय प्रकाश मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष रामगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज सुबोध पाण्डे एवं विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश महासचिव सह विश्व ब्राह्मण संघ झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा थे , सर्व प्रथम भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर, दिप प्रज्ज्वलित कर स्वस्तिवाचन मन्त्र के साथ विधिवत उद्घाटन किया गया, उसके उपरांत अतिथियो को अंग वस्त्र ओढ़ाकर बुके नवीन पाठक, श्याम शर्मा ने सम्मानित किया , वही महिला उपाध्याय संजू शर्मा को सचिव अलका पाठक ने बुके देकर सम्मानित किया। सर्व प्रथम महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा व शिप्रा मिश्रा ,मधु शर्मा इत्यादी अनेको महिला ने रक्तदान किया महिलाओ मे काफ़ी उतसा देखनेकोमिला। कार्यक्रम कि अध्यक्षता कमल शर्मा व संचालन श्याम शर्मा ने किया एवं धन्यवाद ग्यापन रवि मिश्रा एवं संगठन सचिव पं राजीव ठाकुर ने किया, सूरज शर्मा व अवधेश पाठक का सराहनीय योगदान रहा , मुख्य रूप से अशोक कुमार शर्मा, कमल शर्मा, महेन्द्र दुबे ,पं राजीव ठाकुर , सूरज शर्मा, अवधेश पाठक अशोक पाण्डेय, मुना मिश्रा, राजू शर्मा, गोकुल शर्मा, संदीप शर्मा,प्रणव मिश्रा , रमेश शर्मा, शशिकांत दुबे, हेमन्त भोजक, रमण शर्मा ,आनन्द पाठक, उदय पांडे इत्यादि अनेकों लोग उपस्थित थे, कार्यक्रम के अन्त मे भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर चर्चा कि गई आगामी 30,04,2023 दिन रविवार को समय 10 बजे से गुरुनानक ऑडिटोरियम, रामगढ, के विशाल हॉल मे हजारो कि संख्या मे, पूरे उत्साह के साथ मनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि दिनांक -30.04.2023 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सभी सादर आमंत्रित हैं .