डोभी प्रखंड में दांगी प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ ने कियाआयोजन

अर्जुन केशरी ।

गया जिला के डोभी प्रखंड में दांगी प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ बिहार के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में 103 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। जिसमें सेवईचक, महकार, चंदा,भेलवा,गांगी के परीक्षार्थियों ने प्रतियोगिता परीक्षा में अब्बल अंक लाकर अपने माता पिता के नाम रौशन किया। इस सम्मान प्रतियोगिता परीक्षा में 103 परीक्षार्थियों में सें खुशबू कुमारी दांगी, ब्यूटी कुमारी दांगी, लकी कुमार दांगी, स्नेहा दांगी,धीरज कुमार दांगी, शुभम कुमार दांगी, खुशी कुमारी दांगी, पल्लवी कुमारी दांगी, विशाल कुमार दांगी, विजय कुमार दांगी ने प्रतिभा परीक्षा में अपना प्रथम स्थान लाया।