रजौली भाजपा मंडल अध्यक्ष बने गौरव शांडिल्य गगन

संतोष कुमार ।

बिहार प्रदेश के निर्देशानुसार नवादा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने अपने जिला के 25 मंडल अध्यक्षों का मनोनयन किया। इसी क्रम में रजौली मंडल से फिर से एक बार गौरव शांडिल्य गगन को मंडल अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया।गौरव शांडिल्य गगन सदैव समाजिक कार्यों में प्रयत्नशील होकर आम-जनों के मदद के लिए तत्पर रहते हैं।अपने मंडल के तीन वर्षीय कार्यकाल में गगन ने रजौली मंडल में पार्टी के कई बेहतरीन कार्यक्रम जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष,केन्द्रीय मंत्रियों के आगमन एवं अन्य प्रदेश स्तरीय नेताओं का रजौली मंडल भाजपा परिवार साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत,अभिनंदन किया है।गगन सदैव अपने पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों को अपने मंडल में धरातल पर मूर्त रूप देने का काम करते है।मंडल अध्यक्ष गगन ने प्रदेश नेतृत्व,अपने जिलाध्यक्ष अनिल मेहता एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।गगन ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने जिस रूप में मुझपे फिर से एक बार भरोसा जताया है।मैं उनके इस भरोसे पर खड़ा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा।साथ ही अपने वरिष्ठ अभिभावकों का आर्शीवाद,मार्गदर्शन सभी समुदाय,वर्ग को साथ लेकर पार्टी एवं अपने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयत्नशील होकर कार्य करने की बात कही। गगन को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं,संगठन के साथियों ने सोशल मीडिया, फेसबुक,व्हाट्सएप या फोन के माध्यम से संजय कुमार अधिवक्ता,रंजन कुमार बब्लू, रूपेश धनराज,संतोष कुमार वर्मा,सुनील कुमार,राहुल कुमार पांडेय,पवन पांडेय, नुनू राजवंशी, संजय कुमार बंटी,प्रोफेसर सुरेन्द्र चौधरी,इंदू देवी,अनिता मेहता,निशांत सिंह,मनीष सोनी,रामरतन यादव,संदीप कुमार,चंदन राजवंशी,मुसाफिर चौधरी,विमल राजवंशी,चंदन सेठ, दीवान जी,दिलीप कुमार द्वीप,नीरज कुमार मंटू, गौरव कुमार, नवीन कुमार मिंटू ने बधाई व शुभकामनाएं दिया।