कालेज प्रशासक सह पीजीआरओ की विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

चंद्रमोहन चौधरी।

एएस कॉलेज बिक्रमगंज के प्रशासक सह पीजीआरओ दिलीप कुमार की विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरीय प्राध्यापक डॉक्टर संतोष कुमार सिंह और संचालन डॉक्टर कन्हैया सिंह ने किया। समारोह की शुरुआत में सभी शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारी ने बारी बारी से प्रशासक को माल्यार्पण किया तथा उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा की। कहा कि बहुत कम समय में प्रशासक ने कॉलेज के विकास के अनेकों काम किये। लोगों ने उनकेे साथ बिताए अपने व्यक्तिगत अनुभव के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। अंत में प्रशासक दिलीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पहली बार किसी शिक्षण संस्थान में कार्य करने का अवसर मिला और मैंने आप सभी के सहयोग से काम किया। शुरू में कुछ कठिनाइयां आई किन्तु आप सभी के साथ मिलकर काम किया और कालेज को विकास के रास्ते पर ले जाने का भरसक प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मैं जहां भी रहूँगा आप सभी को याद रखूँगा। उन्होंने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन करने के लिए सभी शिक्षकों और कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर रमेश कुमार, डॉक्टर अनिल कुमार, विशाल कुमार, सूफिया परवीन, डॉक्टर चिंटू, चंद्र शेखर कुमार, अरुण कुमार सिंह, अक्षय कुमार प्यारे जी, सत्येंद्र पांडेय, कुमार दिनेश, मनोज कुमार आरज़ू खान, कामेंद्र कुमार सहित अन्य सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।