बिहार प्रभारी विनोद तावड़े का गया आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मनोज कुमार।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े बोधगया मंदिर में दर्शन करने के बाद महाबोधि होटल पहुंचे थे।आज सुबह 8 बजे विष्णु पद मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद विष्णु पद परिसर में फुटपाथी दुकानदार से कार्यकर्ता के साथ चाय लिया, उसके बाद महाबोधि होटल में कार्यकर्ता ने पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जैसा की मालूम है कि 2024लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा कोर कमेटी और विधान सभा कोर कमिटी की बैठक लेने के लिए बिहार प्रवास पर है।कल यानि दिनांक 18.3.2023 को औरंगाबाद लोकसभा कोर कमिटी और औरंगाबाद लोकसभा में आनेवाले विधानसभाओं की कोर कमिटी की बैठक औरंगाबाद में लिया गया था। आज दिनांक 19.3.2023 को नालंदा और जहानाबाद की बैठक निर्धारित है।प्रवास कार्यक्रम के दौरान ही गया में रात्रि विश्राम हुआ।
उक्त अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सह दीघा विधायक संजीव चौरसिया, भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार वाबू, पूर्व सांसद हरी मांक्षी, पूर्व विधायक डॉ श्यामदेव पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, अनिल स्वामी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह, कुमार सत्यशील, युगेश कुमार,अजय कुमार, अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार चौधरी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।