कार्यक्रम में प्रदेश संगठन के संयुक्त सचिव श्री कृष्ण कुमार सिंह के साथ संगठन के सभी नव-नियुक्ति जिला पदाधिकारी मौजूद रहे

विशाल वैभव ।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (सीतामढ़ी) के तत्वावधान में संगठन विस्तार सह जिला संगठन कार्यालय उद्घाटन का कार्यक्रम स्थानीय होटल रेशमी पैलेस में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन के सचिव श्री सौरभ सागर सिंह और पटना जिलाध्यक्ष श्री डब्ल्यू सिंह को जिला टीम के द्वारा अंग-वस्त्र और महाराणा प्रताप के तैलीय चित्र के साथ सम्मानित किया गया। मुख्यअतिथि की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विवेक कुमार सिंह को पुनः जिला अध्यक्ष और श्री निखिल कुमार सिंह को जिला संयोजक और श्री शानू सिंह राजपूत को जिला प्रभारी बनाए गए।

साथ ही सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह के निर्देश पर सौपा गया जिससे संगठन आगे की कार्यक्रम को सुचारू रूप से कर सके। इसके साथ ही जिला संगठन ने अपने जिला संगठन का विस्तार करते हुए प्रखंड संगठन के विस्तार मे भूमिका सुनिश्चित करने का कार्य प्रारंभ किया। इस कार्यक्रम की समापन उपरांत रीगा रोड़ वार्ड न -2 स्थित प्रदेश संगठन के महासचिव श्री ज्ञान प्रकाश सिंह के मकान में संगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन मुख्य-अतिथि और जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ किया गया।इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन के संयुक्त सचिव श्री कृष्ण कुमार सिंह के साथ संगठन के सभी नव-नियुक्ति जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed