सत्येंद्र नारायण सिन्हा की आदमकद प्रतिमा मगध विश्वविद्यालय परिसर मे लगे _ कॉंग्रेस

मनोज कुमार ।
महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 18 वीं पुण्यतिथि गया के स्थानीय अनुग्रह नारायण रोड स्थित दुबे आश्रम में मनाई गई।सर्वप्रथम स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात्‌ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, विजय सिंह दुबहल, सकलदेव यादव, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, राणा रंजीत सिंह, बलराम सिंह, प्रो अमरेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, टिंकू गिरी, विनोद उपाध्याय आदि ने कहा कि मगध के मिट्टी के लाल पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा आजीवन बिहार में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया।

आज मध्य दक्षिण बिहार का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय मगध विश्वविद्यालय की स्थापना में इनका महत्वपूर्ण योगदान था। बाबू सत्येंद्र नारायण सिन्हा के नाम पर संपूर्ण बिहार में दर्जनों उच्च शिक्षण संस्थान है।नेताओं ने कहा कि सत्येंद्र नारायण सिन्हा औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र का लगातार कई बार प्रतिनिधित्व करते हुए औरंगाबाद के चहुंमुखी विकास करने का काम किया।सत्येंद्र नारायण सिन्हा जिन्हे लोग छोटे सहाब के नाम से भी पुकारते थे, इनकी ईमानदारी, दृढ़ निश्चय, स्वभाव की बिहारवासि खूब बखान करते थे।नेताओं ने एक स्वर में राज्य सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलम्ब मगध विश्वविद्यालय परिसर मे सत्येंद्र नारायण सिन्हा की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की है।

You may have missed