शादी समारोह में शामिल होने आए युवक का जंगल में मिला शव मचा हड़कंप।
![](https://i0.wp.com/newslollipop.com/wp-content/uploads/2024/02/3d3f7016-b1d8-42cc-90ac-bb9503d4eca7.jpg?fit=1024%2C580)
संवाददाता,
शेरघाटी।आमस थानाक्षेत्र के भलुआही जंगल में पुलिस ने एक युवक का शव को बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान गुरारू थाना के वर्मा गांव के निवासी स्वर्गीय रामवृक्ष मांझी के पुत्र 24 वर्षीय छोटू मांझी के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगो के मुताबिक चार दिन पहले वह मसुरीबार गांव में अपने साढू बेटी के शादी समारोह में शामिल होने आया था।
लेकिन उसी शाम के बाद वह लापता हो गया।
इधर सूचना मिलते ही शेरघाटी एएसपी डॉक्टर के रामदास थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार घटनास्थल पहुँचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।