कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी समारोह ऐतिहासिक होगा- घंदन सिंह

DHIRAJ GUPTA.

जदयू कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने में हर संभव मदद का भरोसा दिया- सांसद

कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह में गया जिला से 23 जनवरी को बीस हजार पार्टी के कार्यकर्ता जाएगे.
गया।एक निजी होटल गया में कर्पूरी ठाकुर जी की 24 जनवरी को पटना में होने वाली जन्म शताब्दी समारोह की तैयारी बैठक जदयू जिला अध्यक्ष अभय कुशवाहा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में संचालन अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने किया गया है।इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा की आगामी 24 जनवरी को पटना वेटनरी कॉलेज में आयोजित होने वाली जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह में गया जिला से 23 जनवरी को बीस हजार पार्टी के कार्यकर्ता उस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की सपनों को साकार करने में लगे हैं। गया जिला के प्रत्येक प्रखंड से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पटना समारोह में शामिल होंगे। मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने कहा की कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी समारोह ऐतिहासिक होगा , बिहार से दो लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे।गया जिला पार्टी के हरेक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है इस कार्यक्रम में भी गया जिला से 23 जनवरी को ही भारी संख्या में कार्यकर्ता पटना पहुंचने का काम करेंगे। सांसद विजय मांझी ने गया जिला के जदयू कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने में हर संभव मदद का भरोसा दिया और कहा की समारोह में गया लोकसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। पूर्व मंत्री विनोद यादव ने कहा की शेरघाटी विधानसभा से हजारों की संख्या में लोग पटना चलेंगे। पूर्व विधायक अजय पासवान ने कहा की बोधगया विधानसभा से भारी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने पटना चलेंगे, पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव, ने कहा की अतरी विधानसभा से हजारों लोग समारोह में शामिल होंगे।

पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह ने कहा कि पार्टी का हरेक कार्यकर्ता उत्साहित है समारोह में काफी संख्या में गया से कार्यकर्ता जायेंगे।इस बैठक में पूर्व एमएलसी रोजिना नाजिश, जिला संगठन प्रभारी राजीव नयन,मणिलाल कुशवाहा, इरशाद अली, पवनदेव चंद्रवंशी, शमशाद साई, प्रदेश महासचिव शौकत अली, द्वारिका प्रसाद,जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, कार्यालय प्रभारी आसिफ जफर,महिला अध्यक्ष देवरानी देवी, प्रदेश सचिव सोनम दास, कुंडल वर्मा,चंदन यादव, अरुण पटेल,जिला उपाध्यक्ष बबन चंद्रवंशी, जितेंद्र दास, ज्योति सिंह, अरविंद वर्मा,पूनम कुशवाहा ,धनंजय शर्मा,रौशन मांझी, जितेंद्र पंडित,उत्तम कुशवाहा, सतेंद्र मांझी, गीता, वर्मा, मितंबरा लोहड़े, राजेश शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष, अजीत शर्मा, उदय कुमार, विनोद मांझी, जमीलु रहमान, अरविंद कुमार एवं पार्टी के सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You may have missed