केसपा मां तारा मंदिर के सामुदायिक भवन में भाजपा टिकारी उत्तरी मंडल का कार्य समिति की बैठक संपन्न…

विश्वनाथ आनंद
टिकारी( बिहार)-भारतीय जनता पार्टी टिकारी उत्तरी मंडल का कार्यसमिति की बैठक केसपा स्थित मां तारा मंदिर के सामुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आहूत किया गया। मंडल प्रभारी के रूप में वरीय भाजपा नेता सह मंडल प्रभारी सुनील कुमार सिंह की निगरानी में आहूत बैठक में सर्व प्रथम पंडित दीन दयाल उपाध्याय व पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ साथ राष्ट्र गान के साथ कामकाजी बैठक का श्री गणेश किया गया। मंडल प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बूथ शशक्ति पर बल देते हुए आगामी चुनाव हेतु सभी कार्यकर्ता को कमर कसने का आह्वाहन किया। उन्होंने राष्ट्र स्तर पर मोदी जी की नेतृत्व में भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति, विभिन्य जनहित कार्यों का बखान अपने संबोधन में रखी। ऑपरेशन सिंदूर का बखान करते हुए बीर जवान के प्रति श्रद्धांजलि देने का कार्य किया गया और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस बीच जिला कार्यसमिति सदस्य शिवबल्लभ मिश्र ने माता तारा की जय,पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद, दिलीप जायसवाल जिंदाबाद, प्रेम प्रकाश चिंटू जिंदाबाद, भाजपा कार्यकर्ता जिंदाबाद की नारा बुलंद करवाने का कार्य किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अरुण पांडेय, अशोक शर्मा,महामंत्री बिपिन डांगी, देवेंद्र शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सहित, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।