मानवी बनी प्रधानमंत्री तो साक्षी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय।…

IMG-20250510-WA0008

 

विश्वनाथ आनंद की रिपोर्ट 

औरंगाबाद( बिहार)-जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय में पीरामल फाउंडेशन की ब्लॉक कॉर्डिनेटर नेहा के पर्यवेक्षण में नियमानुसार बाल संसद का चुनाव संपन्न हुआ। इस संबंध में मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने बताया कि बाल संसद के लिए संपन्न चुनाव में बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। मंत्रिमंडल के सभी पदों पर कई नॉमिनेशंस हुए एवं मतगणना में निकटतम प्रतिद्वंदियों के बीच रोमांचक मुकाबला रहा। कड़े टक्कर में मानवी ने चुनाव जीतकर प्रधान मंत्री का पद हासिल की वहीं उप प्रधान मंत्री के पद पर सावन सफल रहे। शिक्षा मंत्री साक्षी बनी वहीं स्वास्थ मंत्रालय सलोनी के पक्ष में गया। आरुषि कला एवं संस्कृति मंत्री , आयुष्का को स्वच्छता, खुशबू को कृषि, रानी को जल मंत्रालय के साथ ही विराट, रौनक, स्नेहा, शुभम, अभिषेक, अविनाश, अनिकेत , गुनगुन, पावनी एवं लभली ने भी राज्य मंत्री के चुनाव जीता।

प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने बताया चुनाव की प्रक्रिया से बच्चों को अवगत कराया गया, लोकतांत्रिक व्यवस्था में बहुमत के मत की महत्ता को भी बताया गया। चुनाव बैलट के साथ साथ टैब में ईवीएम के एप्लीकेशन से भी मतदान कराया गया। पीठासीन पदाधिकारी के रूप में शिक्षिका मंजु कुमारी एवं पोलिंग ऑफिसर वन टू एवं थ्री के रूप में करुणा सिन्हा, मीना सिंह एवं नैयर शाहीन ने भी निष्ठा के साथ स्वच्छ मतदान को सुनिश्चित कराया। निर्वाचित बाल संसद के मंत्रियों को प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। पूरे निर्वाचन प्रक्रिया में विद्यालय के सभी सदस्य उपस्थित रहे।