राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा भीषण गर्मी में आम जनों के लिए सराहनीय पहल

भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के महिला विंग द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। आम जनता को राहत पहुंचाने हेतु संगठन ने एक विशेष स्टॉल का आयोजन किया, जहाँ सत्तू, लेमन वाटर एवं ठंडा पानी चना आम झोरा बिस्कुट नि:शुल्क वितरित किया गया। इस सेवा कार्य का शुभारंभ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने किया।डॉ. मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है और इस भीषण गर्मी में जरूरतमंदों को राहत देना एक आवश्यक कार्य है। उन्होंने महिला विंग की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश फैलाते हैं।
इस सेवा सप्ताह के दौरान संगठन के कई सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने लोगों को ठंडा पेय उपलब्ध कराते हुए जनसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। राह चलते यात्रियों, रिक्शा चालकों, गरीब मजदूरों और बच्चों ने इस स्टॉल से लाभ उठाया और संगठन के प्रति आभारव्यक्तकियासंगठन की महिला सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण भाव से सेवा की, जिससे यह कार्यक्रम सफल रहा। डॉ. मिश्रा ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में भी ऐसे जनसेवी कार्यों को संगठन के माध्यम से नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। महिला बिग की अध्यक्ष श्रीमती राखी अग्रवाल निर्मला देवी पूजा देवी रूपा देवी विद्या देवी रश्मि पुष्पा देवी कार्यवाहक अध्यक्ष राणा रणजीत भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव संतोष ठाकुर वार्ड पार्षद उपेंद्र कुमार सिंह दीपक चंद्रवंशी दीपक पांडे महेश यादव बबलू गुप्ता छोटू रजक आदि