4 मई 2025 को रामगढ़ माँ छिन्नमस्तके की पावन धरती रामगढ़ मे एक साथ पहली बार ब्राह्मणों का महाजुटान होगी- प्रदीप शर्मा

WhatsApp Image 2025-05-02 at 7.19.35 PM

विश्वनाथ आनंद ।
गया( बिहार /झारखंड)- भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर गुरु नानक स्कूल के ऑडिटोरियम में आगामी 4 मई 2025को ब्राह्मणों का जुटान होने जा रहा है, जिसमें कई माननीय अतिथिगण शामिल होंगे, जिनमें माननीय, सतीश चंद्र दुबे, कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार,माननीय, सत्येंद्र नारायण तिवारी, विधायक झारखंड ,माननीय, रविंद्र पाण्डेय, पूर्व सांसद गिरिडीह, झारखंड ,माननीय, यदुनाथ पांडेय पूर्व सांसद हजारीबाग , माननीय, राज पालीवाल, पूर्व मंत्री मधुपूर, झारखंड,माननीय अन्त ओझा, पूर्व विधायक,सुधीर झा पूर्व आई जी, झारखंड सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है .

इस संबंध में प्रदीप शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आयोजक के रूप में विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन झारखंड, भारत तथा कार्यक्रम संयोजक प्रदीप कुमार शर्मा, सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण संघ सह प्रदेश महामंत्री,विप्र फाउंडेशन झारखंड मुख्य रूप से शामिल होंगे.