रामगढ़ एस डी ओ को बुके देकर स्वागत कर दिया गया आमंत्रण पत्र

WhatsApp Image 2025-04-30 at 4.39.38 PM

विश्वनाथ आनंद ।
गया (बिहार /झारखंड )-रामगढ़ विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 04.05.2025 दिन रविवार को रामगढ़ के गुरुनानक ऑडिटोरियम में भगवान विष्णु के छठे अवतार, चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आने के लिए रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी को सर्व प्रथम बुके देकर सम्मानित किया गया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव के होने वाले कार्यक्रम में आने का आमंत्रण पत्र दिया गया, उन्होंने आमंत्रण स्वीकार किया ,

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतीश चंद्र दुबे एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री झारखंड सरकार के. एन. त्रिपाठी तथा पूर्व मंत्री झारखंड सरकार राज पालीवाल एवं अन्य अतिथिगण होंगे, कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में विप्र बन्धुओं के आने की संभावना है. उपस्थित होने वालों में विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा,झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष नवीन पाठक, महेश मिश्रा ,अशोक कुमार पांडेय, मुना मिश्रा, अरुण बनर्जी, श्याम शर्मा,कमल शर्मा, गोकुल शर्मा इत्यादि अनेकों लोग उपस्थित थे l