मंत्री दीपिका पांडेय को बुके देकर किया गया स्वागत- प्रदीप शर्मा

-भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आने का किया गया आग्रह.
विश्वनाथ आनंद ।
गया( बिहार/ झारखंड)- विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश महामंत्री व उपाध्यक्ष इत्यादि ने गोला स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित था उसके बीच निर्धारित प्रोग्राम के अनुसार जाकर झारखंड ग्रामीण मंत्री दीपिका पांडेय से मुलाकात कर उन्हें फ़ूलों का बुके देकर स्वागत किया गया .और आने वाले दिनों में दिनांक 04.05.2025 दिन रविवार को सुबह 11 बजे से गुरुनानक ऑडिटोरियम,गुरुनानक स्कूल रामगढ़,झारखंड में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बड़े ही भव्य रूप से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया गया.
उन्होंने आने के लिए सहर्ष सहमती ब्यक्त की, बुके देने वालों में विश्व ब्राह्मण के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विप्र फाउंडेशन के महामन्त्री प्रदीप कुमार शर्मा, विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाठक, विप्र फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा, एवं अशोक पांडेय इत्यादि लोगों ने संयुक्त रूप से बुके देकर स्वागत किया, इस आशय की सूचना जय प्रकाश शर्मा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन एवं प्रदीप कुमार शर्मा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नवीन पाठक विश्व ब्राह्मण संघ ने संयुक्त रूप से दी l