टिकारी दीपक मैरिज हॉल परिसर में भाजपा टिकारी विधानसभा क्षेत्र के पांचो मंडल के सक्रिय सदस्यों का परिचय- मिलन संवाद सह सम्मान कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन.

WhatsApp Image 2025-04-10 at 19.36.47

विश्वनाथ आनंद
टिकारी( बिहार)- टिकारी नगर दीपक मैरिज हॉल परिसर में भाजपा टिकारी विधानसभा के पांचो मंडल में सक्रिय सदस्यों का परिचय -मिलन संवाद सह सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस आयोजन की बैठक में पांचो मंडल टिकारी उत्तरी, टिकारी दक्षिणी कोच दक्षिणी एवं नगर ग्राम के सैकड़ो सक्रिय सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम में प्रोफेसर वेंकटेश शर्मा उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि टिकारी विधानसभा में भाजपा की दिशा एवं दशा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला. वहीं जिला प्रभारी मदन शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि टिकारी विधानसभा के प्रत्येक गांव में भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार के उपलब्धियां को जनता के बीच संवाद स्थापित कर पहुंचाने का आवाहन किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि टिकारी भाजपा का प्रतिनिधि आगामी विधानसभा में भेजने के लिए आवाहन किया. इस कार्यक्रम में विशेष हर्ष तब हुआ जब उपाध्यक्ष प्रोफेसर वेंकटेश शर्मा ने एक दलित कार्यकर्ता सह दक्षिणी टिकरी मंडल के अध्यक्ष अनिल पासवान को 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष बनाए जाने पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी बिहार सरकार के इस निर्णय पर टिकारी और कोच जैसे प्रखंडों पर भाजपा के अध्यक्ष को 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सरकार की प्रति आभार प्रकट किया गया. उपस्थित सभी सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन एवं संचालन सुरेश शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश सिंह ने किया. उपस्थित मंजी सिंह कोच उत्तरी, श्रीकांत शर्मा कोच दक्षिणी, राघवेंद्र शर्मा अध्यक्ष टिकारी उत्तरी ,संतोष शर्मा पूर्व अध्यक्ष, धीरज अम्बष्ट महामंत्री टिकारी, विक्की कुमार महामंत्री ,
विशेष आकर्षण श्रीमती सिंधु जैन पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत टिकारी व उपाध्यक्ष टिकारी नगर मंडल का नाम शामिल है.