पुरानी रंजिस में गांव के एक दर्जन लोगों पर मृतक के बेटे ने कराई एफआईआर दर्ज,पीड़ित परिवार ने गया एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

WhatsApp Image 2025-04-10 at 17.54.20

मनोज कुमार,

बिहार के गया जिले के इमामगंज पुलिस अनुमण्डल क्षेत्र के मैगरा थाना अंतर्गत तरवाडीह गांव में बीते 30 मार्च 2025 दिन रविवार को एक वृद्ध की मृत्यु का मामला सामने आया था। मृतक की पहचान मैगरा थाना क्षेत्र के तरवाडीह निवासी 60 वर्षीय डोमन यादव के रूप में हुई थी। जिसे परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जो मैगरा थाना में मृतक के पुत्र रामलाल यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसका मैगरा थाना कांड संख्या 20/25 है। वहिं दूसरी ओर से 10 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को गया एसएसपी महोदय के आवास पर आवेदन देते हुए कहा है कि हमलोगों से भूमि विवाद की पुरानी रंजिस चल रही है। इसका मतलब ये नहीं कि हमलोग बूढ़े आदमी की हत्या कर देंगे। मामला कुल मिलाकर यह है कि भूमि विवाद का मामला गया एडीएम साहब के न्यायालय में चल रहा था। जो दो सप्ताह पूर्व में हमलोगों को डिग्री मिली और विपक्ष राजा यादव का डिमांड कैंसल किया गया है। जिसे लेकर केस में फंसाने के लिए षंडयंत्र रचा गया है। हमलोगों के कई ऐसे परिवार के सदस्य हैं जो गांव में नहीं रहते हैं। वे मजदूरी के लिए मद्रास में रहते हैं। उनलोगों पर भी केस किया गया है। इतना ही नहीं दो लोगों का हाथ फ्रैक्चर है उनका ठीक से हाथ काम नहीं करता है। उनपर भी केस किया गया है। बाकी लोग घर पर ही रहकर किसानी का काम करते हैं। इसके साथ ही बताया कि मृतक डोमन यादव के गोतिया में एक भैंस मर गई थी। इसी को लेकर भूत भुतंगड का मृतक डोमन यादव पर आरोप लगाया गया था। और उनके साथ मारपीट भी की गई थी। जिसे लेकर घर में क्लेश चल रहा था। इसी बीच अब मृतक डोमन यादव आत्महत्या किये या उन्हें उनके घर वाले मारे यह जांच का विषय है। और आरोप हमारे परिवार के लोगों पर लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी है। रेखा देवी ने आवेदन के माध्यम से गया एसएसपी महोदय से निष्पक्ष रूप से जांच करने की मांग किया है। और कहा है कि षंडयंत्रकारीयों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करते हुए निर्दोष व्यक्तियों को इस कांड सेn मुक्त करने की मांग करती हूं।
बाईट पीड़ित
बाईट पीड़ित
रिपोर्ट मनोज कुमार
गया