ध्वज केवल एक राजनीतिक दल का प्रतीक नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की प्रगति, समृद्धि और लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक

WhatsApp Image 2025-04-06 at 12.31.49 PM

भारतीय जनता पार्टी के46बा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने अपने आवास पर पार्टी का ध्वज फहराकर इस ऐतिहासिक दिन को गर्व और उत्साह के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि यह ध्वज केवल एक राजनीतिक दल का प्रतीक नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की प्रगति, समृद्धि और लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। इस शुभ अवसर परडॉ. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की स्थापना देश को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह झंडा किसानों की खुशहाली, युवाओं के स्वावलंबन और समाज के हर वर्ग के कल्याण का संदेश देता है। विशेष रूप से भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहा है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई-नई योजनाएं और कार्यक्रम चला रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते वर्षों में विकास के अनेक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और यह झंडा इसी प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएँ और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।

अंत में डॉ. मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह झंडा न केवल राजनीतिक चेतना को जागृत करेगा, बल्कि देश में हरियाली, खुशहाली और एकता का संदेश भी फैलाएगा। आज स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्ब सांसद रामजी मांझी पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता का पूर्व जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव भाजपा जिला कोषाध्यक्ष दीपक पांडे सुनील बंबईया सुनील कुमार विक्की बनवाल टिंकू गोस्वामी महेश यादव बबलू गुप्ता सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भाजपा का झंडा फहराया गया