स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर बिहटा हवाई अड्डा का नामकरण हो- कॉंग्रेस

WhatsApp Image 2025-02-26 at 7.20.38 PM

विश्वनाथ आनंद ।
गया (बिहार)-भारत के कार्ल मार्क्स कहे जाने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी, किसान- मजदूर आंदोलन के जनक, बुद्धिजीवी, लेखक, समाज सुधारक, क्रांतिकारी, इतिहासकार स्वामी सहजानंद सरस्वती की 137 वीं जयंती गया के स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में मनाई गई।सर्वप्रथम स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद समद, विपिन बिहारी सिन्हा, जय प्रकाश नारायण मिश्रा उर्फ लल्लू बाबा, लाडला अंसारी आदि ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती का यह कथन की भगवान और रोटी दोनों बड़े है, लेकिन रोटी भगवान से ज्यादा जरूरी है

तथा जो अन्न- बस्त्र उपजायेगा, शासन वहीं चलाएगा, भारत देश उसीका , कानून वहीं बनाएगा वालीं दिनों कथन देश में आज भी प्रासंगिक है।नेताओ ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती का कर्म भूमि पटना जिला के बिहटा में स्थापित इनका आश्रम इनके आंदोलन का केंद्र बिंदु था।नेताओ ने सूबे की राजधानी पटना के बिहटा में बन रहे बिहार के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर करने की मांग केन्द्र एवं राज्य सरकार से किया है।