बढ़ती ठंड से बचने के लिए वितरित किया गया कंबल

चंदन मिश्रा ।
शेरघाटी।थाना क्षेत्र के कचौड़ी पंचायत स्थित नयन बिगहा गांव के स्थानीय खेल मैदान में 14 वार्डों के अक्षम, बेबस, लाचार, असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया। मगध प्रमंडल पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया संघ जिला अध्यक्ष सीता राम यादव ने बताया कि 13 वार्डों के लगभग 7 सौ लोगों के बीच कंबल वितरण के बाद कहा कि पूरे प्रखंड के गरीबों के बीच एक सप्ताह के भीतर वितरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने वितरण में सहयोग किया।
काफी संख्या में लोगों को जुट जाने के कारण कुछ लोग वापस भी लौट गए। ग्रामीणों ने कहा कि दो दिन पहले ही पंचायत में गरीब परिवार के असहाय लोगों को चिन्हित कर लिया गया था। चिन्हित सूची के अनुसार वितरण किया गया। बाद में कुछ अधिक लोग आ गए जिसमें से कुछ लोग को वापस जाना पड़ा। उन्हें भी चिन्हित करने का काम करके जरूरत मंद को कंबल मुहैया कराया जाएगा।