जिलाधिकारी स्वयं गांधी मैदान पहुंचकर नमाज अदा कर रहे लोगों से हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दि

धीरज ।

गया ‌। गया में ईद-उल- अज़हा ( बकरीद) की नमाज अदा की गई. गया के गांधी मैदान स्थित स्टेडियम में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी जुटे और बकरीद की नमाज अदा की है।इस दौरान मुल्क में शांति अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गईं हैं। सुबह के 7:30 बजे नमाज अदा की गई. इसमें शामिल होने के लिए सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग गांधी मैदान पहुंचने लगे थे। बकरीद की नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर बधाईयां दी गई है छोटे-छोटे बच्चों ने भी एक -दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां दी है हमारे मुल्क में शांति कायम हो। शांति- अमन बना रहे, वहीं भाईचारे का जो माहौल है।वह कायम रहे इसकी दुआ ईद-उल-अज़हा बकरीद की नमाज में मांगी गई है।जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है. पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के द्वारा बकरीद पर्व को लेकर व्यवस्था की गई है. जिला प्रशासन एवं पुलिस की काफी संख्या में प्रतिनियुक्ति हुई है. जिला पदाधिकारी ने भी लोगों को बकरीद की बधाई दी है। जिला पदाधिकारी ने लोगो से हाथों से हाथ मिलाकर बधाई दिया गया है।जिला पदाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद पर्व ज़िले के सभी जगह शांतिपूर्वक मनाया जा रहा है। प्रशासन एवं पुलिस काफी सक्रिय है।प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति रखी गई है। सभी लोग लगातार फील्ड में रहकर निगरानी बरते हुए हैं। इस पर्व के अवसर पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दिया साथ ही कहा कि शांति माहौल व्यवस्था के साथ इस पर्व को मनाए गया है। इस पर प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी मुक्कमल व्यवस्था रखी गई है। पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी, वीडियोग्राफी एवं ड्रोन प्रयोग किए गए हैं ताकि कहीं भी कोई अशांति वातावरण ना हो सके। पूरी शांति वातावरण में यह पर्व संपन्न हो। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी निरंतर सभी स्थानो से जानकारियां ली जा रही है।

You may have missed