वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग है- गगन

संतोष कुमार ।

मंडल के शक्ति केन्द्र हरदिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन के नेतृत्व में स्थानीय लोगों एवं भाजपा परिवारजनों साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूम-धाम से मनाया गया।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि योग प्रशिक्षक-योगाचार्य वैध न्यूटन कुमार ने सभी तरह का योग एक पारंपरिक तरीके से करवाया।योग प्रशिक्षक ने आम-जनों से निवेदन किया कि हम अपने दिनचर्चा के रूप में प्रतिदिन योग को अपनाएं।स्वंयसेवक सुरेश मालाकार ने सभी लोगों को सूर्य नमस्कार करवाया।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि हम सब आज नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे दुनिया में मना रहे हैं।आज ही के दिन पहली बार 2014 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रस्तावित किया था।मोदी जी के प्रयास से ही संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2015 ने योग को अपनाया। यह दिन शारिरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने के साथ-साथ दुनिया भर के लोगों को एक साथ लाने की क्षमता को बढ़ावा देने में योग के महत्व को दर्शाता है।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों से घर-घर योग करने का आह्वान किया है।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि योग का एक लंबा इतिहास है,जो प्राचीन भारत में हजारों साल पुराना है।यह एक मन-शरीर अभ्यास है जो शारीरिक आसन,साँस लेने के व्यायाम और ध्यान को जोड़ता है।योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार के लाभों के लिए दिखाया गया है,जिसमें तनाव कम करना,लचीलेपन में सुधार और ताकत बढ़ाना शामिल हैं।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि हम-सबों ने आज के दिन एक संकल्प लिया कि प्रत्येक दिन हम सभी योग जरूर करें।अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना प्रत्येक मनुष्य के लिए आज के समय में अति आवश्यक है।करे योग,रहे निरोग।इस योग शिविर में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, महामंत्री संतोष वर्मा, पवन कुमार पांडेय,विमल राजवंशी,मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, भोला राजवंशी, मनोज राजवंशी, नुनू राजवंशी, दीपक कुमार दीपू,ऋषि कपूर,नवीन कुमार, सुनील कुमार, अनुज कुमार, अनुसूचित मोर्चा मुसाफिर चौधरी, सुरेश मालाकार, न्यूटन कुमार,रंजेश कुमार दर्जनों रजौली भाजपा परिवारजन उपस्थित थे।