विप्र फाउंडेशन ने ओम बिड़ला का रांची में किया स्वागत- प्रदीप शर्मा …

IMG-20250526-WA0027

 

विश्वनाथ आनंद

गया( बिहार /झारखंड)- रामगढ़ में दिन रविवार को 8 बजे रात्री में रांची के बिरसा मुंडा की पावन धरती पर डनगरा टोली रांची के स्वर्ण भूमि वेंकैट हॉल के सभागार में लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला जी एवं रक्षा राज्य मंत्री माननीय संजय सेठ जी का अंग वस्त्र एवं बुके देकर आत्मयें अभिनंदन व स्वागत किया. इस दौरान विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाठक,प्रदेश सचिव कृष्णा उपाध्याय, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक निरंजन शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष शशांक भारद्वाज, विप्र फाउंडेशन के रामगढ़ जिला कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा मौजूद थे. उपस्थित लोगों ने कहा कि विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान रांची में स्वागत एवं अभिनंदन करने का शुभ अवसर मिला। कुछ बातें भी हुई। साथ में प्रदेश तथा नवयुवकों रामगढ़ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय इत्यादि अनेकों पदाधिकारियों ने स्वागत किया उनसे मिलकर मन अभिभूत हुआ ये यादगार पल याद रहेंगे। इस आशय की जानकारी विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा एवं प्रदीप कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहे.