आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा स्थल एवं हॉल की बदहाली दूर हो _ कॉंग्रेस

WhatsApp Image 2025-02-25 at 7.27.19 PM

मनोज कुमार ।
महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता, भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थल तथा गया नगर निगम का एकमात्र जवाहर टाउन हॉल बदहाल स्थित को अविलंब ठीक कराने, जीर्णोद्धार एवं सुन्दर बनाने हेतु आज कॉंग्रेस पार्टी के नेताओ, कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर जनजागरण अभियान शुरू किया।प्रदर्शन एवं जनजागरण अभियान में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष , दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, नौनु सिंह, कमलेश चंद्रवनशी, श्रीकांत शर्मा, टिंकू गिरी, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद समद, कमलेश चंद्रवनशी ,मनोज चंद्रवनशी अधिवक्ता, विपिन बिहारी सिन्हा आदि ने कहा कि गया नगर निगम कार्यालय के ठीक बगल में अवस्थित आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा स्थल के चारो ओर फुटपाथ दुकानों, तथा सब्जी विक्रेताओं द्वारा अगर, बगल में समान रखने तथा प्रतिमा से लेकर बरामदा पर गंदगी का अम्बार लगा रहता है, तो दुसरी ओर गया नगर निगम का एक मात्र हॉल पूरी तरह बदहाल है, इसमे स्थानीय प्रशासन ई भी एम मशीन रखे हुए हैं तथा इसके चारो ओर बरामदा में फल कि पेटी एवं सब्जी का बोरा रखा हुआ रहता है।

नेताओ ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व बिन्देशवरी दुबे जी ने इसका शिलान्यास 14 नवंबर 1987 को किया था तथा यह 2006 में पूरी तरह बन कर तैयार हुआ था, उस समय लगभग 50 लाख रुपया इसके निर्माण पर खर्च हुआ था, तथा इसमे एक हजार लोगों की बैठने की क्षमता है। इस भवन का पांच हजार रुपये प्रति दिन शुल्क देकर बुकिंग होता था, जो अब पूरी तरह बंद है, तथा आज यह संस्कृतिक केंद्र पूरी तरह स्टोर बना हुआ है।नेताओ ने राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन तथा गया नगर निगम से अविलंब देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थल तथा गया नगर निगम का शहर के बीचोंबीच स्थित एक मात्र संस्कृतिक केंद्र जवाहर टाउन हॉल का जीर्णोद्धार, सुन्दर, बनाने की मांग की है।