5 फरवरी तक मांग पूरी नहीं हुई तो मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा

दैनिक कर्मियों कि सेवा स्थाई करने , निजी करण ठेका प्रथा समाप्त, कर निजी एजेंसी कर्मियों को निगम कर्मी घोषित करें, 24800 रूपए मासिक मजदूरी भुगतान करने, सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर पटना नगर निगम के सफाई मजदूरों आज़ एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहें सफाई कार्य सुबह से ही बंद रहा कचरा का उठाव भी जहां तहां पड़ा रहा बांकीपुर अंचल, नूतन राजधानी अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, कंकड़बाग अंचल में सफाई बंद रहा एवं निगम मुख्यालय मौर्या लोक में निगम कर्मियों ने आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया
और अपने मांगों के समर्थन जोरदार नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों को संघ के प्रधान महासचिव एवं बिहार राज्य सफाई मजदूर यूनियन के अध्यक्ष नन्द किशोर दास, संघ के अध्यक्ष राम सिंह, उपाध्यक्ष देव नाथ , अरविंद सिंह, संयुक्त सचिव राजेश पासवान, मिथलेश भारती, कोषाध्यक्ष देवराज कुमार , महावीर पासवान , रामानुज पासवान, जितेन्द्र कुमार, चन्द्र शेखर पासवान, गिरजा देवी, कंचन देवी बनारसी मांझी संजु कुमारी रंजन कुमार, गंगा पासवान , मंजू देवी, वीणा देवी, आदि ने कहा कि 5 फरवरी तक मांग पूरी नहीं हुई तो मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया।