युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई – कांग्रेस

विश्वनाथ आनंद ।
गया( बिहार)-भारतीय सभ्यता, संस्कृति और अध्यात्म को वैश्विक पटल पर स्थापित करने वाले महान विचारक, गुरु एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती गया के स्थानीय अनुग्रह नारायण रोड स्थित दुबे आश्रम में कॉंग्रेस पार्टी के तत्वावधान में मनाई गई।
सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह,टिंकू गिरी, सकलदेव यादव,बिन्दा यादव, प्रद्युम्न दुबे, विपिन बिहारी सिन्हा, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद समद, उज्जवल कुमार आदि ने कहा कि आज का दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का निर्णय लिया था। देश के युवा ही राष्ट्र के भविष्य और वर्तमान है, युवा शक्ति के अधिकारों के प्रति सजग रहना, उनके सपनों के प्रति प्रतिबद्धता ही मूल संकल्प है।

नेताओ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अमरिका के शिकागो ki धर्म संसद में 1893 में दिए गए उनके ऐतिहासिक भाषण जो आज के परिप्रेक्ष्य में बेहद प्रासंगिक है।स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि साम्प्रदायिकता, कट्टरता और हठधर्मिता लंबे समय से पृथ्वी को अपने शिकंजे में जकड़े हुए हैं, जिसे जड़- मूल से समाप्त करने की नितांत आवश्यकता है।स्वामी विवेकानंद ने शिकागो के धर्म सम्मेलन में शंखनाद किया की सभी हठधर्मिताओ, हर तरह का क्लेश, चाहे वे तलवार से हो या कलम से और सभी मनुष्यों के बीच की दुर्भावनाओ का विनाश करेगा।
आज हम सभी युवाओं व देशवासियों को शुभकामनाएँ देते है और प्राण लेते हैं कि स्वामी विवेकानंद जी के उच्च विचारों और आदर्श जीवन मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का प्रण ले।