डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर किसान मोर्चा के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर किसान मोर्चा के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम उनके चित्र पर माला पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया इस अवसर पर डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वाराकार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनकी शिक्षाओं को किसानों और युवाओं के बीच प्रसारित करना था डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके शिक्षाप्रद विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने देश के उत्थान के लिए काम करने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी किसानों और युवाओं के लिए प्रासंगिक हैं।
डॉ. मिश्रा ने इस अवसर पर किसानों को जागरूक किया और उन्हें आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत कृषि में नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को बताया कि कैसे आधुनिक कृषि तकनीक और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जैसे कार्यक्रम उनके जीवन को बेहतर बना सकते हैं। विशेष रूप से युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेने की अपील की गई। डॉ. मिश्रा ने कहा कि विवेकानंद जी ने हमेशा युवाओं को देश की रीढ़ माना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया, बल्कि किसानों और युवाओं को उनके संदेशों से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा भी दी। आज के कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव राणा रणजीत सिंह जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर अजय भट्टाचार्य विनोद सिंह प्रमोद सिंह रामबालक पांडे धर्मेंद्र पांडे राजकुमार पांडे शंभू शरण सिंह आर एस लूंगा महेश यादव बबलू गुप्ता दिनकर कुमार मिश्रा धनेश्वर महतो आदि.