आजाद गाँधी पूर्व विधान पार्षद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

राष्ट्रीय नाई महासभा के 21वाँ. स्थापना दिवस रविन्द्र भवन, पटना में आयोजित की गयी जिसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वालित कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल एवं उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की |इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं उप-मुख्य मंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आजाद गाँधी को बधाई दी | और कहा कि हमारी पार्टी जो कहती है व करती है | दोनों नेताओं ने कहा कि नाई समाज के हर सुख-दुःख के साथ हूँ | आप लोगो ने जो भाजपा के ऊपर भरोसा किया है उसे हमलोगों के द्वारा पूरा किया जायेगा | इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री सर्व श्री डॉ प्रेम कुमार, मदन सहनी, मंगल पाण्डेय, पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद, पूर्व मंत्री भारत सरकार रामकृपाल यादव, विधान पार्षद मो० गुलाम गौस, विधान सभा अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, भाजपा नेता सनोज यादव नाई समाज के पदाधिकारी- अशोक सरना, सुरेन्द्र बदलिया, अवधेश शर्मा, राजमणि शर्मा, डॉ अंजना गाँधी, विक्रम साह, नितिराज गाँधी, अनिल शर्मा सहित सैंकड़ो नेता उपस्थित थे |
आज आजाद गाँधी के आलवा सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिन्स राज, विक्रम साह, डॉ अंजना गाँधी, नितिराज गाँधी, धीरज वर्मा, सुबोध राठोर, पूर्व प्रत्याशी, मह्दीनगर विधान सभा, बैधनाथ ठाकुर, सुनील कुमार ठाकुर, सुरेश मंडल, सहित सैंकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण कि | कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आजाद गाँधी, संचालन श्री अनिल शर्मा, तथा धन्यबाद ज्ञापन प्रिन्स राज ने किया |