धूमधाम से मनाई गई बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती

संतोष कुमार.

प्रखण्ड क्षेत्र के लोगों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती धूमधाम से मनाई।वहीं उनके मृत्यु के 36 वर्षों बाद भारत सरकार द्वारा सरवोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर भी लोगों में बहुत खुशी देखी जा रही है।इस दौरान ब्लॉक रोड स्थित संतोष शर्मा के चाय दुकान पर क्षेत्र के समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों द्वारा स्व कर्पूरी ठाकुर के तैलीय चित्र पर फूलों की माला एवं पुष्प अर्पित किया गया।वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि बिहार के लाल,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व उपमुख्यमंत्री व अतिपिछड़ा का बेटा जन-नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का काम देश के प्रधानमंत्री के रूप में विराजमान अतिपिछड़ा का बेटा नरेन्द्र मोदी ने किया है।

उन्होंने देश के यशस्वी नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया व कहा कि बिहार में अतिपिछड़ों की आबादी 36 प्रतिशत है।साथ ही कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित किया।उन्होंने अतिपिछड़ों को आरक्षण देने का काम किया।गरीब सवर्णों के लिए भी तीन प्रतिशत का आरक्षण देने का काम कर्पूरी ठाकुर ने किया। और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत का आरक्षण देने का काम किया है। महिलाओं को भी नरेन्द्र मोदी ने 33 प्रतिशत का आरक्षण देकर संविधान संशोधन विधेयक पारित करवाया।कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है।मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सलाम करता हूँ कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का काम किया है।वहीं लालू यादव एवं नीतीश कुमार जो अपने आप को कर्पूरी ठाकुर का शिष्य बताते हैं,वो आज काँग्रेस की गोद में बैठकर सत्ता की मलाई खा रहे है।कर्पूरी ठाकुर ने सदैव काँग्रेस के खिलाफ राजनीति की।वहीं भाजपा नेता रंजय कुमार ने कहा कि सामाजिक समरसता के शिखर पुरुष,गरीब-शोषितों की आवाज, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत उनके जन्मशताब्दी वर्ष पर उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने का निर्णय अभिनंदनीय है।भारत रत्न देने का निर्णय सामाजिक न्याय तथा वंचितों के उत्थान के प्रति उनके अतुलनीय योगदान का सम्मान है।निर्णय के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदयतल से आभार एवं धन्यवाद।साथ ही कहा की जननायक कर्पूरी ठाकुर ने दलितों के उत्थान के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक और राजनीतिक ताने बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी है,राजनीतिक में उनकी ईमानदारी,सहजता,सज्जनता,सरलता और लोकप्रियता ने ही उनको जननायक बनाया था,राजनीति में उनके जैसा सरल,सहज और स्वाभाविक व्यक्ति का मिलना बहुत मुश्किल है।

जन्म शताब्दी दिवस पर सम्मेलन का आयोजन

जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी के मौके पर 28 जनवरी को रजौली के पारबाध स्थित मॉल में भाजपा के बिहार प्रदेश के नगर निकाय प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी सह समाजसेवी प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी द्वारा एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।जिसमें प्रदेश स्तर के दर्जनों नेता भी पहुंचेंगे।प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी ने आमलोगों से अपील किया है कि वे भी सम्मेलन में जरूर सम्मिलित हों।