दुर्गा मंदिर अखाड़ा पर विशेष पूजा और हमन कर और मिठाई बाटकर लंबी दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की

विशाल वैभव ।

देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के 74वां जन्मदिन भाजपा किसान मोर्चा बागवानी प्रकोष्ठ के साथ सह संयोजक डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में चाँद चौराहा मां दुर्गा मंदिर अखाड़ा पर विशेष पूजा और हमन कर और मिठाई बाटकर लंबी दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की इस अवसर पर डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। वे एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और अपने शुरुआती जीवन में उन्होंने संघर्षों का सामना किया। उनका बचपन बेहद साधारण परिस्थितियों में बीता, और यहीं से उन्होंने समाजसेवा और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ शुरू हुई। वे 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने और 2014 तक इस पद पर बने रहे। उनके नेतृत्व में गुजरात ने विकास के कई नए आयाम हासिल किए। उनके कार्यकाल को ‘गुजरात मॉडल’ के नाम से जाना जाने लगा, जिसे बाद में राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया गया। उनकी नेतृत्व क्षमता, नीतियों और जनसंपर्क कौशल ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा 2014 में, नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। उनके कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिनमें नोटबंदी, जीएसटी लागू करना, स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और आयुष्मान भारत योजना शामिल हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। विदेश नीति के क्षेत्र में भी नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण स्पष्ट और मजबूत रहा है। उन्होंने भारत की छवि को वैश्विक मंच पर और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया है। उनकी नीतियों के चलते भारत ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, चाहे वह अमेरिका, रूस, या पड़ोसी देशों के साथ हो। नरेंद्र मोदी का नेतृत्व भारत के आर्थिक, सामाजिक और अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। उनका जन्मदिन न केवल उनके समर्थकों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर देश के युवा उन्हें आदर्श मानते हैं। उनके आत्मनिर्भर भारत के सपने ने देश के नागरिकों को एक नई दिशा दी है।प्रधानमंत्री मोदी का समर्पण, नेतृत्व, और दूरदर्शिता देश के उज्जवल भविष्य की नींव रख रहे हैं। उनका जन्मदिन भारतीय राजनीति और समाज में उनकी अद्वितीय भूमिका का सम्मान करने का एक अवसर है। बधाई और शुभकामना देने वालों में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर दीपक पांडे अशोक प्रसाद भारती राजीव सिंह कुंदन सिंह महेश यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता।